*सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न*
जनपत की खबर Dec 20, 2024 at 03:30 PM , 227*भारतीय सेना हमारे देश का गौरव*
*आईजीआरएस पर प्राप्त सैनिकों की समस्याओं का 15 दिवस के भीतर करें निस्तारण*
*मनोज कुमार सिंह*
*मुख्य सचिव*
*दिनांकः 20 दिसंबर, 2024*
*लखनऊः* सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश का गौरव है। उनकी समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सेना तथा सशस्त्र बलों में सेवारत जवानों की समस्याओं का निराकरण 15 दिन के भीतर सुनिश्चित करें। जिला सैन्य बन्धु की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जायें।
उन्होंने यह भी कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर सैन्य कर्मियों के लिए अलग से एक टैब बनाया जाए, जिससे उनकी समस्याओं का प्रभावी अनुश्रवण वरीयता पर किया जा सके। सैन्य कर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण और बेहतर समन्वय के लिए प्रत्येक जनपद में जिला प्रशासन एवं भारतीय सेना के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाये।
बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री जितेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री हरिओम सहित भारतीय सेना एवं शासन के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
--------------------































Comments