बीआरसी बीकेटी में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
जनपत की खबर Dec 18, 2024 at 07:05 PM , 317लखनऊ।
राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, लखनऊ और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ के आदेश के अंतर्गत दिनांक 18/12/2024 बुधवार को सभी विकास खण्डों के लिए बीआरसी बीकेटी में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 75 दिव्यांग बच्चों को उनके आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि श्री अवधेश कुमार अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष, खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती प्रीती शुक्ला, बीकेटी, ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ अमरेश सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तृत चर्चा की। मंच संचालन श्रीमती वंदना वर्मा, विशेष शिक्षक, चिनहट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 75 बच्चों को उनके विशेष आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री अवधेश कुमार ने सरकार की योजनाओं के लाभ को पात्र दिव्यांग बच्चों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से हो, इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। जिला समन्वयक ने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने पर बल दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्रीमती प्रीती शुक्ला, बीकेटी, बाबू राजेश सिंह एवं एआरपी श्री अनुराग सिंह राठौर व विशेष शिक्षक मंजरी मिश्रा, रश्मी सिंह व अन्य विकासखंडों के समस्त विशेष शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। एलिम्को कानपुर टीम ने उपकरण वितरण में कुशलता पूर्वक सहयोग किया।




































Comments