राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक जोन एक और तीन के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

राष्ट्रीय , 409

लखनऊ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के नगर क्षेत्र जोन एक और जोन तीन के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण हेतु आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोगों को स्वम् करके अपना ज्ञानवर्धन किया। बच्चों ने साबुन परत जो ज्यामित का पालन करती है, कार्टीशन गोताखोर, अपना भार जानिए, हीरो की टरबाइन, केल्टन चक्र, घूमती गेंद, 3 डी शो, जल हमारा जीवन, चलती गेंद, गहराई से संदेश, जादू का नल, वायु में तैरती गेंद, उत्तोलक, पदार्थों का अद्भुत संसार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विलुप्त हो चुके प्राणियों के टैटू, मनोरंजक विज्ञान दीर्घा, एअरप्वॉइंट पिस्टल, फन मिरर, रोटेटिंग फेस, स्ट्रिंग्लेस पियानो, स्नेक पेंडुलम आर्यन थ्रो को छूकर, प्रयोग करके, देख कर बच्चे प्रफुल्लित हुए। शैक्षिक भ्रमण में नगर जोन एक के कम्पोजिट स्कूल अलीनगर सुनहरा,तोन्दे खेड़ा , पूर्व माध्यमिक विद्यालय आलमबाग, और जोन तीन के कम्पोजिट विद्यालय के बच्चे भेजे गए। इस विज्ञान नगरी  यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाना है। देश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी विरासत को संरक्षित करना है। इस दौरान भ्रमण दल ने आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ में छात्र-छात्राओं को विस्तृत रूप से आंचलिक विज्ञान नगरी में सुसज्जित विज्ञान की समस्त विधाओं एवं जीवन कौशल से संबंधित विभिन्न वस्तुओं के बारे में बताय गया। बच्चों को विषयवस्तु का ज्ञान कराने के लिए विभाग ने शिक्षक सुषमा सिंह, अनिल कुमार, राकेश पाण्डेय, रीता पाण्डेय,उत्कर्ष पाण्डेय, कृष्णा को 102 बच्चों के साथ भेजा। इस दौरान  खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जोन 1 डा. पूनम मिश्रा भी उपस्थित रही।

 

Related Articles

Comments

Back to Top