फरार चल रहे लुटेरों को पुलिस ने मिनी स्टेडियम के पास मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
जनपत की खबर Dec 04, 2024 at 08:45 AM , 189लखनऊ, विकास नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंस्पेक्टर की बेटी से पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे दोनों लुटेरों को पुलिस ने विकास नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनी स्टेडियम के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
बलरामपुर में तैनात इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान की बेटी रीना बच्ची को स्कूल लाने के लिए सीएमएस स जा रही थी, तभी पैदल जाते हुए रीना के साथ मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश बैग लूट ले गए थे। इस दौरान कई मीटर तक महिला घसीटती हुई चली गई थी। जिसके चलते उसके हाथ पैर पर गंभीर चोटें आई थी। यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास की है।
पुलिस की कई टीमें लुटेरों की तलाश कर रही थी।आज देर रात मिनी स्टेडियम के पास विकास नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और बदमाशों के बीच मुड़भेड़ हुई और दोनों बदमाश मुड़भेड़ के दौरान घायल हुए, दोनों लुटेरों को विकास नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।































Comments