मनरेगा में एरिया इंस्पेक्शन रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश देश भर में सबसे आगे
जनपत की खबर Dec 03, 2024 at 04:02 PM , 453मनरेगा कार्यों के निरीक्षण कार्यो में उत्तर प्रदेश सबसे आगे
निरीक्षण से मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता में सुधार पर जोर
एरिया ऑफिसर मोबाइल एप्लीकेशन से हो रहे निरीक्षण
नये वित्तीय वर्ष में कार्यक्रम अधिकारी तेजी से कर रहे निरीक्षण
वर्ष 2024-25 में अब तक 1,22,681 हजार से ज्यादा निरीक्षण
कार्यों में गुणवत्ता सुधार,पारदर्शिता हेतु निरीक्षण जरूरी
लखनऊ: 03 दिसम्बर 2024
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में मनरेगा योजनाओं की निगरानी के लिए एरिया ऑफिसर ऐप का उपयोग किया जा रहा है। ऐप लॉन्च करने का खास मकसद यह है कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा जिसमें करोड़ों रुपए खर्च किया जाता है।, एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से अधिकारी जांच भ्रमण के समय मनरेगा के प्रगतिशील कार्यों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता पर कार्यस्थल की फोटो ससमय अपलोड की जाती है। बता दें कि मनरेगा के अंतर्गत लाखों मजदूर भी कार्यरत हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा अंतर्गत कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए सरकार द्वारा एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से निरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है।
प्रदेश के कार्यक्रम अधिकारियों की मेहनत रंग ला रही है, मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके, इसलिए कार्यस्थलों पर निरंतर निगरानी हेतु अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार
कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण में प्रदेश वर्तमान में सबसे आगे, प्रदेश द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी ज्यादा निरीक्षण कर उपलब्धि हासिल की है।इस वर्ष प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य 99,480 को पार करते हुए 1,22,681 से अधिक निरीक्षण किये गये हैं। प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। आन्ध्र प्रदेश दूसरे, बिहार तीसरे स्थान पर है
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों के सघन अनुश्रवण एवं पारदर्शिता को लेकर निरीक्षण के कार्य पर विशेष फोकस किया गया है। एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जांच भ्रमण के समय मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता पर कार्यस्थल की फोटो अपलोड की जाती है। खण्ड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यस्थलों का तेजी से निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष अब तक 1,22,681 से अधिक निरीक्षण किये जा चुके हैं।
वित्तीय वर्ष 2022-23 99,504 निरीक्षण किये गये थे। वर्ष 2023-24 में 1.50 लाख से ज्यादा निरीक्षण किये गये थे।
आयुक्त, ग्राम्य विकास श्री जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा समस्त जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत हो रहे सभी कार्यों की निगरानी एवं पादर्शिता के लिए निरीक्षण का कार्य बेहद अहम है। कार्य ससमय पूर्ण हो सके एवं उनकी गुणवत्ता उच्च स्तर की रहे, इस दृष्टि से निरीक्षण के कार्य का महत्व बढ़ जाता है। इसलिए समस्त खंड विकास अधिकारी/ कार्यक्रम अधिकारी कार्यस्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत को लगातार परखते रहें।































Comments