• योगी सरकार 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करेगी।
जनपत की खबर Dec 01, 2024 at 05:45 PM , 206• योगी सरकार 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करेगी।
• इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप उपस्थित रहेंगे
• वाराणसी जिले को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिला चुना गया है और इसके लिए जिलाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।
• मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद सुमित यादव को बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
• संतबली चौधरी (गोरखपुर), अरुण कुमार अग्रवाल (लखनऊ) और गोपाल कृष्ण त्रिपाठी (कानपुर नगर) को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
• प्रेरणास्रोत श्रेणी में मानवेन्द्र प्रताप सिंह (लखनऊ), मुकेश मिश्रा (लखनऊ) और स्वामी प्रताप सिंह (आगरा) को सम्मानित किया जाएगा।































Comments