*महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट*

अन्य खबरे , 15

*कार्यकाल बढ़ाए जाने के उपरांत मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयोग के आगामी कार्यों एवं रणनीति पर प्राप्त किया मार्गदर्शन*

*लखनऊ। 08अक्टूबर,2026*

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल के विस्तार के उपरांत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिला आयोग के आगामी कार्यों, दायित्वों एवं प्राथमिकताओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भेंट के दौरान प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े विषयों तथा महिला आयोग की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने आयोग द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।
डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान तथा महिला सशक्तिकरण के लिए और अधिक समन्वित एवं प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top