RSS प्रमुख मोहन भागवत ने घटती जनसंख्या दर को लेकर गंभीर चिंता जताई
जनपत की खबर Dec 01, 2024 at 05:05 PM , 173RSS प्रमुख मोहन भागवत ने घटती जनसंख्या दर को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनसंख्या में गिरावट हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है. आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है, तो वह समाज पृथ्वी से लुप्त हो जाता है. वह समाज तब भी नष्ट हो जाता है, जब उस पर कोई संकट नहीं होता. उस तरह से कई भाषाएँ और समाज नष्ट हो गए. हमारी जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए. हमारे देश की जनसंख्या नीति में भी कहा गया है कि किसी समाज की जनसंख्या 2.1 से कम नहीं होनी चाहिए। हमें जनसंख्या को दो या तीन से ज़्यादा की ज़रूरत है. यह जनसंख्या विज्ञान कहता है. जनसंख्या महत्वपूर्ण है क्योंकि समाज को जीवित रहना है.































Comments