दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान मनाया गया संविधान दिवस

जनपत की खबर , 269

लखनऊ: 26नवम्बर 2024

दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा   26 नवम्बर, 2024 को 75वें भारतीय संविधान दिवस के पवित्र अवसर पर संस्थान के अपर निदेशक बी0डी0 चौधरी की अध्यक्षता में, संस्थान के समस्त अधिकारियों/कार्मिकों तथा अद्यतन रूप से संस्थान के अन्तर्गत संचालित हो रहे, समानान्तर चार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के कुल लगभग 200 प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति में, संविधान प्रलेखन समिति के अध्यक्ष बाबा साहब      डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरान्त उपस्थित सभी लोगों को बी0डी0 चौधरी द्वारा, संविधान उद्देशिका आधारित संकल्पबद्धता की शपथ दिलायी गयी। 
अध्यक्षीय सम्बोधन के अन्तर्गत बी0डी0 चौधरी अपर निदेशक संस्थान द्वारा संस्थान के बुद्धा सभागार में उपस्थित सभी सम्मानित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये संविधान की प्रस्तावना, संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों एवं नागरिकों के कर्तव्यों के विषय में प्रासंगिक व्याख्यान दिया तथा सचेत करने के परिप्रेक्ष्य में बताया कि शासकीय ढांचे में कार्यपालिका, व्यवस्थापिका तथा न्यायपालिका इत्यादि विधायी ईकाइयां तथा हम सभी कही न कहीं संविधान के दायरें में ही कार्यों का निष्पादन करते हैं 
उक्त संविधान दिवस कार्यक्रम का संचालन संस्थान के डॉ0 एस0 के0 सिंह, सहायक निदेशक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रबन्धन के दृष्टिगत संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top