महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, मोबाइल ऐप और नवरात्रि के विशेष कार्यक्रमों पर मंथन

अन्य खबरे , 12

**अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक, आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा**
 
**लखनऊ, 9 अक्टूबर।** उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयोग के मोबाइल ऐप तैयार किए जाने, शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों के आयोजन तथा आगामी माह की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
 
बैठक का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान और उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने आयोग के पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
बैठक में महिला आयोग के मोबाइल ऐप को तैयार किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोग द्वारा जनपदीय कार्यालयों के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित कराने पर विचार किया गया। आयोग की आगामी गतिविधियों और अगले माह प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।
 
बैठक के अंत में प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मुधलिका बाजपेई ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।
 
इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी तथा सदस्यगण श्रीमती हिमानी अग्रवाल, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू प्रजापति, श्रीमती पूनम द्विवेदी, श्रीमती अनीता गुप्ता, श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी, श्रीमती मीना कुमारी, श्रीमती गीता बिन्द, श्रीमती गीता विश्वकर्मा, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, श्रीमती मीनाक्षी भराला, श्रीमती ऋतु शाही, श्रीमती सुनीता सैनी, श्रीमती एकता सिंह, श्रीमती जनक नंदिनी, श्रीमती मनीषा अहलावत, श्रीमती अवनी सिंह और श्रीमती सपना कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top