ई-रिक्शे में बैठे डीआरएम में तैनात अधिकारी की तबीयत बिगडने से मौत
जनपत की खबर Nov 24, 2024 at 10:00 AM , 410लखनऊ। ऐशबाग ओवरब्रिज पर शनिवार शाम ई-रिक्शे में बैठे डीआरएम में तैनात अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई। वारियों को भी इसका पता नहीं चला। ओवरब्रिज से उतरते हुए एक सवारी को उतारने के लिए ई-रिक्शा रुका। तभी डीआरएम अधिकारी लुढ़क कर सड़क पर जा गिरे। उन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। अंदेशा है कि हार्ट अटैक पड़ने से मौत हुई है। राजाजीपुरम निवासी मो. अनवर (56) डीआरएफ एनआर ऑफिस में कार्यालय अधीक्षक थे। शनिवार शाम वह ऑफिस से लालकुंआ मां से मुलाकात करने गए थे। करीब सात बजे घर लौटने के लिए अनवर ई-रिक्शे पर सवार हुए। ऐशबाग ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद ई-रिक्शा रुका। तभी अनवर सड़क पर जा गिरे। अनवर को इलाज के लिए अजंता हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।































Comments