मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

जनपत की खबर , 265

गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों 

का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की : मुख्यमंत्री

लखनऊ : 14 नवम्बर, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरु नानक जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की।

-------

Related Articles

Comments

Back to Top