बंगाल में भगदड़ की घटना पर अमित शाह ने जताया दुख, आज के सभी कार्यक्रम किए स्थगित
जनपत की खबर Oct 18, 2026 at 09:45 AM , 10**कोलकाता।** पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान भगदड़ की दुखद घटना सामने आने के बाद उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना के मद्देनजर गृह मंत्री ने आज पश्चिम बंगाल में होने वाले अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि बंगाल में भगदड़ की दुखद खबर मिली है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है और घटना की जानकारी ली है।
गृह मंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे। साथ ही मां दुर्गा से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
घटना के बाद गृह मंत्री के आज के कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी सामने आई है।






_page-0001.jpg)
























Comments