अलीगढ़ में स्थापित होगा ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’, योगेन्द्र उपाध्याय ने सौंपा आशय-पत्र
अन्य खबरे Oct 18, 2026 at 07:56 PM , 23**‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति’ को मिला लेटर ऑफ इंटेंट, दो वर्ष के भीतर पूरी करनी होंगी निर्धारित शर्तें**
**लखनऊ, 18 अक्टूबर।** उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने अलीगढ़ में प्रस्तावित **‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’** की स्थापना के लिए प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को औपचारिक आशय-पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) सौंपा। शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह आशय-पत्र प्रदान किया।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा-6 के प्रावधानों के तहत आशय-पत्र जारी किया गया है। प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना से अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा तथा व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को उनके गृह क्षेत्र के नजदीक विश्वस्तरीय, रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार निजी क्षेत्र के निवेश को पारदर्शी और सुगम बना रही है, ताकि प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जा सके।
उन्होंने प्रायोजक संस्था को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक मानकों और शर्तों को पूरा करते हुए शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाए।
जारी आशय-पत्र के अनुसार, ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति’ को उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत आगामी दो वर्षों के भीतर सभी अनिवार्य शर्तें पूरी कर शासन को अनुपालन आख्या प्रस्तुत करनी होगी।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित घोष भी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)




















Comments