वाराणसी के मिर्जामुराद में सड़क हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

राष्ट्रीय , 20

**लखनऊ/वाराणसी।** वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
 
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तत्परता बरतने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top