खण्ड विकास अधिकारी सरोजनी नगर लखनऊ के सभागार में महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

जनपत की खबर , 238

*आज "विधान से समाधान" कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी सरोजनी नगर लखनऊ के सभागार में महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

लखनऊ ।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश के अनुपानल में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी के दिशा निर्देश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की अध्यक्षता में आज समय दोपहर 12 बजे कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी, सरोजनी नगर, लखनऊ के सभागार में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों के विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
        विधिक जागरूकता कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी, श्री दीपक चौधरी ए०डी०ओ० (आई०एस०बी०), ज्योति बी०एम०एम०, पूनम लता विन्धकास ए०डी०ओ० (महिला). रजनी श्रीवास्तव काउन्सलर, श्री आशीष कुमार जैन रिर्सोस पर्सन, श्रीमती मंजू शुक्ला रिर्सोस पर्सन, श्री अरूण कुमार मिश्रा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, तथा आंगनवाणी कार्यकत्री, एवं स्वयं सेवी महिलायें, आशा बहुयें आदि उपस्थित रही।

श्रीमती मीनाक्षी सोनकर अपर जिला जज / सचिव द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाणी कार्यकत्री, स्वयं सेवी महिलायें एवं आशा बहुओं को सम्बोधिक करते हुये महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों के तहत प्रदान किये गये कानूनी अधिकारों और उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Related Articles

Comments

Back to Top