रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक किसका हाथ का मंचन
जनपत की खबर Oct 24, 2024 at 10:05 PM , 400लखनऊ। संत गाडगे जी महाराज पेछागृह संगीत नाटक अकादमी गोमती नगर लखनऊ में शहर की प्रतिष्ठित रंग संस्था कामायनी द्वारा रहस्य और रोमांच से भरपूर संगीतम नाटक किसका हाथ का मंचन किया गया ! नाटक के लेखक सतीश डे थे और निर्देशन किया वरिष्ठ रंग निर्देशक नवीन श्रीवास्तव द्वारा ! नाटक की कहानी एक व्यापारी अमृत राय की कहानी है जो अजब वस्तुओं को बेचने का व्यापार करता है इसी क्म मे एक कटा हुआ हाथ एक चोर से खरीद लेता है और फिर शुरू होती है घर में हाथ की रहस्यमयी कहानी जो पहले उसके बेटे रंजन का और फिर उसकी बेटी मधु का खून कर देता है सब परेशान है कि एक मुर्दा हाथ किसी का खून कैसे कर सकता लेकिन अंत हर चीज का निश्चित है ऐसे में जब वह हाथ तीसरा खून करने निकलता है इंस्पेक्टर रवि उसे पकड़ लेता है और खत्म होती है जादू के हाथ की कहानी ! यह कोई और नहीं अमृत राय की पत्नी शामुली होती है जो बदला लेने के लिए ऐसा करती है नाटक में प्रकाश परिकल्पना उसका संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी ्पदीप श्रीवास्तव ने किया और संगीत संभाला विवेक श्रीवास्तव ने ! मंच पर अनुपम विसारिया दिव्या जीत सुमित श्रीवास्तव प्रिया सिंह अंकुर सक्सेना जीत गुप्ता योगेश शुक्ला अभिषेक यादव और हरीश बडोला ने लगातार दर्शको को बाधे रखा मुख सञ्जा दिनेश अवस्थी और मंच निर्माण किया आशुतोष विश्वकर्मा ने!






_page-0001.jpg)
























Comments