ब्लॉक संसाधन केंद्र काकोरी में दिव्यांग बच्चों का चिकित्सा आंकलन हुआ

जनपत की खबर , 348

लखनऊ।
ब्लॉक संसाधन केंद्र काकोरी में दिनांक 24अक्टूबर 2024 को राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान के आदेश के अनुसार व कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ के निर्देशानुसार पीएम श्री बेसिक विद्यालयों एवं विकासखंड के शेष दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा आंकलन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ द्वारा नामित चिकित्सा बोर्ड के विशेषज्ञों ने प्रतिभा किया। इस कार्यक्रम में विकासखंड काकोरी एवं नगर क्षेत्र के कुल 35 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। उक्त के सापेक्ष कल 13 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम की समस्त गतिविधियां प्रभारी जिला समन्वयक श्री अमरेश सिंह जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। कार्यक्रम को संपादित करने में विकासखंड काकोरी के विशेष शिक्षक श्री अरविन्द दत्त शर्मा,संजीव मिश्रा,अरुण मिश्रा एवं श्वेता मिश्रा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top