टीकाकरण कार्यक्रम को विकेंद्रीकृत किया जाना चाहिए : कांग्रेस

हेडलाइंस , 654

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच कांग्रेस ने मांग की है कि टीकाकरण कार्यक्रम को विकेंद्रीकृत किया जाना चाहिए और राज्यों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए ताकि हर नागरिक को टीका लगाया जा सके। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, कांग्रेस के प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, देश को टीकाकरण की इस गति में 12 साल लगेंगे, इसलिए राज्यों को अधिक स्वायत्तता दी जानी चाहिए और केंद्र से सब कुछ नियंत्रित नहीं होना चाहिए।

‘कोविशिल्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ की मंजूरी के बाद 16 जनवरी को देश में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ, जिसके बाद से अब तक 2,97,38,409 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। गोहिल ने कहा कि देश में टीकों की कोई कमी नहीं है, लेकिन टीकाकरण अभियान धीमा है और इसकी वजह यह है कि केंद्र सब कुछ नियंत्रित करना चाहता है, जबकि राज्यों को इसमें आगे आना चाहिए।

Related Articles

Comments

Back to Top