चीनी मौसम विभाग ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

हेडलाइंस , 501

नई दिल्ली। पूरी दुनिया को कोरोना ने परेशान किया है. ये परेशानी भी ऐसी की कई देश अबतक इससे उबर नहीं पाये हैं. यहीं कारण है कि अब विश्व के सभी देशों का ध्यान चीन में होने वाली हर हलचल पर होती है. सोमवार की सुबह चीन के लिए खास थी. चीन की राजधानी बीजिंग में आज  सुबह जब लोगों ने आखें खोलीं तो पाया कि चारों ओर पीली रौशनी फैली हुई थी. जो तस्वीरें चीन से आयी वो सामान्य लोगों के लिए जरूर हैरान करने वाली थी. लेकिन चीन के लोगों के लिए ये हर साल होने वाली एक सामान्य घटना थी. बता दें कि ये नजारा सुखद नहीं होता या ये कोई प्रकृति का तोहफा  भी नहीं होता. दरअसल, चीन की राजधानी बीजिंग चारों ओर फैली भूरी धूल के कारण पीली दिखाई दे रही थी. जानकारी के अनुसार भीतरी मंगोलिया और उत्तर-पश्चिमी चीन के कई इलाकों में भारी हवाएं चल रही हैं. यहीं कारण है कि  बीजिंग में साल का सबसे खराब सैंडस्टॉर्म देखने को मिला . चीन की मौसम विज्ञान  ने भी इसे इसे एक दशक का सबसे बड़ा सैंडस्टॉर्म कहा जिस कारण स्थिति भयावह दिख रही है.स्थिति को देखते हुए चीन के मौसम विज्ञान ने पीले अलर्ट  की घोषणा कर दी . मौसम विभाग ने कहा कि सैंडस्टॉर्म इनर मंगोलिया से गांसु, शांक्सी और हेबै के प्रांतों में फैल गया है. इसके कारण  बीजिंग के चारो ओर  भूरी धूल की एक लेयर से बन गयी है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल अपने घरों में ही रहें. इसके साथ ही यदि घर के बाहर निकलना मजबूरी हो तो मास्क पहनकर निकलें, साथ ही जितना कम हो सके उतने कम समय के लिए निकले. चीन की एक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के द्वारा जारी किये गये आंकड़ों की मानें तो पड़ोसी मंगोलिया भी भारी रेत की चपेट में आ गया है, इसमें कम से कम 341 लोग लापता हैं.इस भूरी धूल के कारण चीन के कुछ इलाके के लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया. वायू में इतनी धूल थी कि लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी. इसके साथ ही सोमवार की सुबह लोग जब सड़प पर निकले तो  बीजिंग शहर में दिन के समय में विजिबिलिटी  की परेशाना आने लगी.  इसके  कारण यहां का नजारा और मौसम काफी  बदला-बदला दिखा बता दें कि चीन के बीजिंग में  मार्च और अप्रैल में लगभगहर साल कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. यहां के लोगों को इन दो महीने में नियमित रूप से सैंडस्टॉर्म का सामना करना पड़ता है. यहां के लोगों को हर साल ऐसे तूफानों  सामना करना पड़ता है लेकिन इस बार हालात ज्यादा खराब हो गये हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top