हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है।

जनपत की खबर , 164

नई दिल्ली/ लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम आए हैं। हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है। दो बार कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुनकर आना ऐतिहासिक है। कांग्रेस का पूरा इको-सिस्टम, शहरी नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन कांग्रेस की सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने इनके खतरनाक इरादों को भाप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को बाटना चाहती है। आज हरियाणा के दलित वर्ग ने भाजपा को रिकॉर्ड समर्थन दिया है। हरियाणा की OBC, भाजपा के विकास कार्यों को देखकर उसके साथ है। कांग्रेस ने किसानों को भड़काया लेकिन किसानों को पता है कि उनकी फसलों पर MSP किसने दी। हरियाणा के किसान भाजपा की किसान कल्याण योजनाओं से खुश हैं। कांग्रेस ने युवाओं को टारगेट किया और अलग-अलग तरीकों से उन्हें भड़काने की कोशिश की। लेकिन हरियाणा के नौजवान, हमारी बहनें-बेटियां अपने उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा पर ही भरोसा कर रहे हैं। कांग्रेस ने सारे हथकंडे अपनाए लेकिन हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि वो अब कांग्रेस और शहरी नक्सल के नफरती षड्यंत्रों का शिकार नहीं होने वाले।"

Related Articles

Comments

Back to Top