*2 अक्टूबर पर याद किए गए गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी. मुख्यमंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, जलशक्ति मंत्री ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया*
जनपत की खबर Oct 02, 2024 at 11:32 AM , 232*1) स्मृति उपवन चौराहे, हजरतगंज पर चला सफाई अभियान*
*2) बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी को देश ने किया याद*
*लखनऊ:* गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती को बीजेपी ने आज स्वच्छता दिवस के तौर पर मनाया. उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुबह 7 बजे आशियाना इलाके के स्मृति उपवन चौराहे पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हाथ बंटाया. स्वतंत्र देव सिंह इसके बाद हजरतगंज जी पी ओ पार्क पहुंचे. यहां पर उत्तर प्रदेश स्मारक निधि, गांधी भवन द्वारा आयोजित 155 वीं गांधी जयंती समारोह का आयोजन था. इस समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी जी, लखनऊ महापौर सुषमा जी, पूर्व मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह जी एवं माननीय विधायकों ने महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. साथ ही सभी ने, इसके बाद, स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया.
गौरतलब है कि गांधी जयंती और लाल बहादुर जयंती दोनों ही आज यानी 2 अक्टूबर को मनाए जाते हैं. यह दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है.
बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान से प्रेरित होकर 1920 में असहयोग आंदोलन में भाग लिया और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई. वह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने और उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 के भारत-पाक युद्ध का सामना किया और जीत हासिल की. शास्त्री जी को उनके सरल स्वभाव और देश के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है, और उनका नारा "जय जवान, जय किसान" आज भी प्रेरणा का स्रोत है.
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी को उनके अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के लिए याद किया जाता है, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को आकार दिया. आपको बता दें कि गांधी जयंती को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.































Comments