सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई व अभिनन्दन

जनपत की खबर , 151

IGP में सीएम योगी का बयान -

लखनऊ।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से बधाई व अभिनन्दन

प्रतियोगिता छोटी हो या बड़ी हमको आगे बढ़ने का अवसर देती है,ओलंपिक कठिन प्रतियोगिता होती है,इसमे खुद को कठिन परिश्रम में लगाना पड़ता है,आज जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया इन्होंने कठिन परिश्रम किया

देश मे आज खेल का जो माहौल बना उसके लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा पिछले दस वर्षों में नियोजित प्रयास हुए,इसके परिणाम आज दिख रहे हैं

खेलो इंडिया ,फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खेल का प्लेटफार्म मिल रहा है

खिलाड़ियों को इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है,डबल इंजन की सरकार इसकी ओर ध्यान दे रही है
आज प्रदेश में 84 स्टेडियम,2 इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम,47 सिंथेटिक टेनिस कोर्ट वेटलिफ्टिंग के 12 कोर्ट,बॉलीबॉल के 14 कोर्ट बनकर तैयार हुए

उत्तरप्रदेश की 57 हजार ग्राम पंचायत मे खेल के मैदान तैयार किये जा रहे हैं,ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के कार्य हो रहे है,हर जनपद में एक स्टेडियम का कार्य हो रहा है,युवक मंगल दल,महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट दिए जा रहे हैं

पूर्व खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के रूप मे तैनाती की जा रही है,इसके किये उन्हें इंसेंटिव दी जाने के कार्य हो रहे हैं

खिलाड़ियों के किये लक्ष्मण पुरस्कार व महिलाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिए जा रहे है

एकलव्य क्रीड़ा कोष का भी गठन किया गया है,मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण युद्धस्तर पर हो रहा है

पूरे देश मे उत्तरप्रदेश ने खेल के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है

स्वस्थ शरीर से ही हर कार्य किये जा सकते है,जिन खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किये उनके लिए उत्तरप्रदेश की सरकारी नौकरियां भी इंतज़ार कर रही है,हमने उनको नियुक्तिपत्र भी दिए हैं

यूपी पुलिस मे अबतक 500 खिलाड़ियों को भर्ती कर चुके हैं

युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्मार्टफोन है, जितनी दूरी बनाएंगे उतना उचित होगा,दूसरा नशा, नशा नाश की ओर ले जाता है

खेल में आपको विशिष्ट स्थान प्राप्त करना है तो आपको पहले दिन से तैयारी करनी होगी

छोटे जनपदों से आने वाले खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है

Related Articles

Comments

Back to Top