पंजाब निर्मित मिलावटी अवैध देशी शराब बरामद

जनपत की खबर , 948

फरधान(खीरी)। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध मिलावटी शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान गत दिवस थाना फरधान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम टीकर थाना फरधान से शातिर अवैध शराब तस्करः-1.रतनलाल पुत्र मथुरा प्रसाद नि0 ग्राम टीकर थाना फरधान जनपद खीरी।को करीब 2 लाख रूपये कीमत की 54 पेटी में 2430 शीशी पंजाब निर्मित मिलावटी अवैध देशी शराब, नकली रैपर व नकली ढक्कन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने एक अन्य साथी रूपेश तिवारी पुत्र इंद्र कुमार तिवारी नि० ग्राम रामनगर थाना को०सदर जनपद खीरी के साथ मिलकर पंजाब व हरियाणा से मिलावटी अवैध देशी शराब की तस्करी कर लाया जाता है तथा उनपर ’उ०प्र०आबकारी के नकली रैपर व ढक्कन लगाकर बेचा जाता है।उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना फरधान पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top