*डे एन.आर.एल.एम. पर बैंकर्स की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
जनपत की खबर Jul 01, 2024 at 08:42 PM , 231*SSG CCL कैम्पों के सफल आयोजन के लिए LDM हुए सम्मानित*
01 जुलाई 2024 लखनऊ।
आज दिनांक 01-07-2024 को कलेक्ट्रेट लखनऊ सभागार में दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर बैंकर्स की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुयी जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार ने की | कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार जैन, अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष पाठक, उपायुक्त-एन.आर.एल.एम. आशुतोष दुबे, SHG जॉइंट मिशन डायरेक्टर जनमेजय शुक्ला, प्रशिक्षक अनिल शर्मा एवं जीतेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे|
कार्यशाला में बैंकों को डे-एन.आर.एल.एम. योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से समाज की सर्वांगीण विकास का खाका प्रस्तुत किया | प्रशिक्षक महोदय ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए इसमें आ रही वाधाओं को दूर करते हुए इस योजना से देश में हो रहे आर्थिक तरक्की का भी रास्ता दिखाया | जिलाधिकारी महोदय ने सभी बैंकों से समाज में अपनी भूमिका का सही निर्वहन करते हुए जिले के विकास के लिए सबसे कमजोर वर्ग को हाथ पकड़कर समाज की मुख्य धारा में लाकर उनकी तरक्की की मार्मिक अपील की |जिलाधिकारी महोदय ने अग्रणी ज़िला प्रबंधक लखनऊ मनीष पाठक को SHG- CCL में अपेक्षित सफलता में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्म्मानित किया |
SHG लिंकेज में सराहनीय कार्य के लिए विभिन्न शाखा प्रमुखों, बैंक सखी और ब्लाक मिशन मेनेजर्स को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया | एल डी एम श्री मनीष पाठक द्वारा धन्यवाद यापन के साथ सभा उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समाप्त हुयी |































Comments