पशुधन मंत्री ने बहुउददेशीय सचल पशु चिकित्सा सेवा के तहत 5 नवीन वातानुकूलित वाहनों को हरी झंडी दिखाई

जनपत की खबर , 202

पशुधन की सुरक्षा और संवर्धन का कार्य बहुत जरूरी

पशुपालकों को ससमय मिले पशुधन हेतु आवश्यक सहायता।
-श्री धर्मपाल सिंह
लखनऊ: 18 जून 2024
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां पशुपालन निदेशालय में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित बहुउददेशीय सचल पशु चिकित्सा सेवायें (राज्य योजना) के तहत 5 नवीन वातानुकूलित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभाग को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पशुजन्य उत्पाद 2023 पुस्तिका का विमोचन भी किया। श्री सिंह ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा और संवर्धन का कार्य बहुत जरूरी है। पशुपालकों को पशुधन हेतु आवश्यक सभी सहायता ससमय उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग को समर्पित नवीन पॉच बहुउद्देशीय सचल चिकित्सा वाहनों से क्षेत्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे पशु टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कुक्कुट पालन, लघु पशु विकास, पशुधन बीमा, मोबाइल वेटनरी इकाईयों के साथ-साथ निराश्रित गोवंश संरक्षण कार्यक्रम का सघन अनुश्रवण किया जा सकेगा। पशुपालकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु संचालित कार्यक्रम जैसे बकरी पालन, भेंड पालन, कुक्कुट पालन आदि की निगरानी की जा सकेगी।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि नवीन वाहनों की उपलब्धता से पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों को जनमानस तक सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाए। वर्तमान वर्ष में भी नवीन वाहनों की अतिरिक्त व्यवस्था करने के प्रयास किये जायेंगे। पशुपालन विभाग में बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा सेवायें (राज्य योजना) अन्तर्गत संचालित वाहनों द्वारा पशुओं के उपचार, चिकित्सा, कल्याणार्थ जैसे विभिन्न प्रकार के कार्य सम्पादित किये जा रहे है।

कार्यक्रम में विशेष सचिव, पशुधन श्री देवेन्द्र पाण्डेय, विशेष सचिव अमरनाथ उपाध्याय, पशुपालन विभाग के निदेशक, प्रशासन एवं विकास डा0 रघुनाथ सिंह, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डा0 पी0एन0सिंह, एलडीबी के कार्यकारी अधिकारी डा0 नीरज गुप्ता, डा0 नीलम बाला तथा अपर निदेशक डा0 ए0के0 वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top