*ईद-उल-अजहा के पवित्र त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ सफाई का खास इंतजाम कराया जाय - अशफाक सैफी*
जनपत की खबर Jun 10, 2024 at 07:55 PM , 170लखनऊ 10 जून 2024
राज्य अल्पसंखयक आयोग के अध्यक्ष श्री अशफाक सैफी ने अपर मुख्य सचिव गृह एवं अपर मुख्य सचिव नगर विकास से 17 जून, 2024 को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा के पवित्र त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ सफाई के इंतजाम कराने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा की नमाज के समय ईदगाह एवं मस्जिदों में काफी भीड़ होती है। इसलिए ईदगाह व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कराया जाय। किसी भी दशा में सड़क पर नमाज सम्पन्न न की जाये।
श्री सैफी ने कहा कि ईदगाहों एवं मस्जिदों के आस-पास नगर निगम/नगरपालिका/नगर पंचायत आदि के माध्यम से साफ-सफाई की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर नमाजियों हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी किया जाय।
श्री सैफी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा के अवसर पर मुस्लिमों द्वारा जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। यह सुनिश्चित कराये कि कुर्बानी अपने निर्धारित स्थान पर हो तथा किसी भी दशा में प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी न हो। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण हेतु नगर निगम / नगरपालिका/नगर पंचायत आदि द्वारा स्थिर एवं चलायवान कूड़ेदानों की व्यवस्था की जाये। कुर्बानी हेतु वैध जानवरों की खरीद-फरोख्त एवं परिवहन आदि हेतु आम
जन-मानस एवं पशु व्यापारियों को अराजक तत्वों द्वारा परेशान न किया जाये।































Comments