अनुचित आचरण पर मतदान कर्मी शिक्षक निलंबित
जनपत की खबर May 21, 2024 at 10:50 PM , 410लखनऊ, 21 मई 2024: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दौरान, एक मतदान कर्मी द्वारा मतदान स्थल पर अनुचित आचरण की घटना सामने आई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि श्री आशीष कुमार आर्या, जो कि कन्या प्राथमिक विद्यालय उमरी, विकासखण्ड मुस्करा में सहायक अध्यापक हैं, उन्हें श्री विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर के मतदेय स्थल 112 में मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में ड्यूटी पर तैनात किया गया था।
आरोप है कि श्री आर्या ने मतदान के दिन मतदाताओं की फोटो खींचते हुए मोबाइल फोन से सेल्फी ली, जो कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस गंभीर उल्लंघन के चलते जिला बेसिक अधिकारी हमीरपुर द्वारा श्री आर्या को निलंबित करते हुए उन्हें ब्लाक संसाधन केंद्र मुस्करा से संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
आयोग ने इस घटना की गंभीरता से लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों को सचेत किया है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधियों से बचें।































Comments