राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने मानहानि मामले में किया बरी
जनपत की खबर Oct 26, 2026 at 11:44 AM , 13**सुल्तानपुर/लखनऊ, 26 अक्टूबर।** लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने वर्ष 2018 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषमुक्त कर दिया।
**क्या है पूरा मामला?**
यह मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में राहुल गांधी की ओर से की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा था। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। मामले में लंबी सुनवाई के बाद 26 अक्टूबर 2026 को अदालत ने अपना फैसला सुनाया।
फैसले के समय राहुल गांधी अदालत में मौजूद रहे। उनके वकील के अनुसार, शिकायतकर्ता मानहानि के मामले में स्वयं को पीड़ित पक्ष के रूप में स्थापित नहीं कर सके। अदालत के फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।






_page-0001.jpg)
























Comments