173 लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वीप योजना के अंतर्गत गतिविधियां संचालित
जनपत की खबर May 18, 2024 at 10:10 PM , 188लखनऊ।
जनपद लखनऊ में 20 मई 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं 173 लखनऊ पूर्व विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वीप योजना के अंतर्गत गतिविधियां संचालित कराई जा रही हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 18 मई 2024 को शाम 6: 00 बजे लखनऊ में 1090 चौराहे पर मतदाता जागरुकता कार्निवाल का आयोजन हुआ जिसमें कॉमेडी का हंगामा और मनोरंजन का हंगामा हुआ ।आयुक्त लखनऊ मंडल, डॉ. रोशन जैकब जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कॉमेडी हंगामा कार्यक्रम के मुख्य कलाकार चंदन प्रभाकर, सुनील सावरा और अनिरुद्ध मद्धेशिया थे और मनोरंजन का हंगामा के कलाकार स्वाति शर्मा और अमित शर्मा थे। मुंबई से आए इन कलाकारों के साथ संगीत की इनकी पूरी टीम ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से अवध की शाम को रसमय बना दिया।
“छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान”। “वोट डालने जाना है, देश के प्रति फर्ज निभाना है”, “एक वोट से जीत हार, वोट ना हो कोई बेकार” जैसे नारों से 1090 चौराहा गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष. लखनऊ विकास प्राधिकरण डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप नोडल अधिकारी श्री अजय जैन, संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, डॉ.प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक/ सहायक नोडल अधिकारी स्वीप,लखनऊ श्री राकेश कुमार, अपर नगर आयुक्त, सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय शंकर श्रीवास्तव, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश, श्रीमती मनीषा द्विवेदी, स्वीप कोर टीम के सदस्य डॉ.पल्लवी शर्मा, श्री के. एल. शर्मा, श्री कृष्ण कुमार शुक्ल, श्री आयुष्मान, बेसिक शिक्षा विभाग जनपद लखनऊ के अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के प्रधानाचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।
संपूर्ण 1090 चौराहा मतदाता जागरूकता संबंधी एल ई डी डिस्प्ले, पोस्टर, बैनर, स्टीकर आदि के माध्यम से रंगा हुआ था।
आयुक्त महोदया ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान में यह कार्यक्रम बहुत प्रभावशाली है। जोर देकर कहा कि एक वोट की बहुत कीमत है। सभी लोग प्रेम भाव के साथ वोट डालेंगे। उन्होंने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए उपस्थित जन समुदाय से 20 मई को मतदान अवश्य करने की अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी, श्री अजय जैन का संदेश है कि 20 मई 2024 को चुनाव है। लखनऊ में इस बार 100% मतदान कराना है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक,लखनऊ मंडल और
जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि शिक्षिकाओं की इतनी बड़ी संख्या को देखकर यह उम्मीद की जा सकती है कि अबकी मतदान में लखनऊ अपने 70% से अधिक मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करेगा। उन्होंने कहा कि “आप सभी स्वयं ही नहीं बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करके 20 मई को सभी से मतदान अवश्य कराएं।”































Comments