मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
जनपत की खबर May 10, 2024 at 10:50 PM , 527लखनऊ 10 मई 2024। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शनिवार 11 मई 2024, को कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, बेगूसराय (बिहार) और वाराणसी के प्रवास पर रहेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11ः35 बजे करिया झाला का मैदान, झींझक रसूलाबाद, कानपुर देहात में लोकसभा कन्नौज की जनसभा को सम्बोधित करेंगें तथा सुबह 11ः50 बजे सेन्ट्रल पार्क, बाबू पुरवा, छावनी, कानपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगें। तत्पश्चात् दोपहर 01 बजे रामलीला मैदान उन्नाव में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 03ः50 बजे बेगूसराय (बिहार) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगें और सायं 6ः30 बजे होटल ताज वाराणसी में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ बैठक में सम्मिलित रहेंगे।
----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी
लखनऊ 10 मई 2024। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी शनिवार 11 मई 2024, को झांसी, जौनपुर, बहराइच और लखनऊ के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे लक्ष्मी गार्डन, झांसी में आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा दोपहर 2 बजे सल्तनत बहादुर इण्टर कालेज, बदलापुर, जौनपुर में आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् बहराइच में दोपहर 03 बजे पानी की टंकी चौराहा से नगर पालिका ऑफिस तक रोड शो करेंगे। तत्पश्चात् लखनऊ में सायं 05ः15 बजे रामलीला मैदान, कुर्मांचलनगर, में पर्वतीय समाज सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और सायं 06ः30 बजे पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमतीनगर में आयोजित पर्वतीय समाज बैठक में सहभागिता करेगे।
-----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम-उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार 11 मई को रायबरेली के प्रवास पर रहेंगे।
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 2 बजे विशाल टॉकिज के बगल मैदान में तहसील, सलोन, रायबरेली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 03ः20 बजे गांव पिछौरा चौराहा, जगतपुर, रायबरेली में आयोजित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व प्रमुख सामाजिक लोगों की बैठक को सम्बोधित करेंगे।
-----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम-उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक शनिवार 11 मई को रायबरेली, जौनपुर और लखनऊ के प्रवास पर रहेंगे।
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक सुबह11 बजे होटल सेनानी, रायबरेली में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा दोपहर 12ः40 बजे ग्राम सरसरा माफी, बरसठी, मडियाहूं जौनपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 03ः40 बजे आई.एम.ए. हॉल रिवर बैंक कालोनी, लखनऊ में आयोजित चिकित्सक बैठक को सम्बोधित करेंगे। चिकित्सक बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री डा. अरूण सक्सेना भी सम्मिलित होगें।
-----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमों श्री तेजस्वी सूर्या
लखनऊ 10 मई 2024। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमों श्री तेजस्वी सूर्या शनिवार 11 मई को फतेहपुर और रायबरेली के प्रवास पर रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमों श्री तेजस्वी सूर्या सुबह 11 नवीन रिसार्ट विन्दकी, फतेहपुर तथा सायं 4 बजे मुराईबाग पडवा नाला, डलमऊ, रायबरेली में आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगें।
---------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में श्री स्वतंत्र देव सिंह
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार 11 मई को झांसी व ललितपुर के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह दोपहर 12 बजे राजीव गांधी खेल मैदान टेहरौली, मऊरानीपुर, झांसी में जनसभा को सम्बोधित करेंगें तथा दोपहर 03 बजे गदनपुर सभा मैदान, मेहरौनी, ललितपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
-----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री डा. संजय निषाद
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री डा. संजय निषाद शनिवार 11 मई को इटावा, औरैया और कानपुर देहात के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश सरकार में मंत्री डा. संजय निषाद सुबह 11ः05 बजे गढ़ा कासदा, भरथना, इटावा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगें तथा दोपहर 12ः05 बजे जैनपुर अजीतमल, औरैया में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 01ः45 बजे जाफरपुर गांव, राजपुर, सिकन्दरा, कानपुर देहात में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
--------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में ए.के. शर्मा
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्री ए.के. शर्मा शनिवार 11 मई को बलिया के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्री ए.के. शर्मा सुबह 11 बजे मैरिज हॉल, बासडीह, बलिया तथा सायं 04 बजे बाला जी उत्सव गृह वैना, फेफना, बलिया में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगें
-----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्री धर्मपाल सिंह शनिवार 11 मई को चित्रकूट के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्री धर्मपाल सिंह सुबह 11 बजे बोडी पोखरी के पास नारायण खेड़ा महाविद्यालय, मानिकपुर, चित्रकूट में आयोजित सामाजिक सम्मेलन को सम्बोधित करेंगें।
----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री श्री नन्दगोपल गुप्ता नंदी
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्री नन्दगोपाल गुप्ता नंदी शनिवार 11 मई को प्रतापगढ, जौनपुर और प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्री नन्दगोपाल गुप्ता नंदी सुबह 11 बजे तुलसीपुर, सदर हादीहाल, प्रतापगढ़ तथा दोपहर 01 बजे सीएल पैलेस रामपुर, मछलीशहर, जौनपुर में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् सायं 05 बजे केन्दीय कार्यालय जार्जटाउन, फूलपुर प्रयागराज में व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
---------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु शनिवार 11 मई को भदोही के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश सरकार में मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु रात्रि 8 बजे भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानपुर, भदोही में आयोजित चिकित्सक बैठक को सम्बोधित करेंगे।
---------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम शनिवार 11 मई को प्रयागराज के प्रवास पर रहेगीं।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम दोपहर 3 बजे भागीरथी गेस्ट, कोरांव प्रयागराज में आयोजित अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगी।
-----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर शनिवार 11 मई को प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर सुबह 11 बजे चुनाव कार्यालय, सहंसो, प्रयागराज में आयोजित किसान मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगें।
-------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला
लखनऊ 10 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला शनिवार 11 मई को जौनपुर के प्रवास पर रहेंगी।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला दोपहर 1 बजे रेक्साफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर, जौनपुर में आयोजित प्रबंधक प्रधानाचार्य बैठक को सम्बोधित करेंगी।
---------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ताकर्दम
लखनऊ 10 मई 2024। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ताकर्दम शनिवार 11 मई को सिद्धार्थनगर के प्रवास पर रहेंगी।
श्रीमती कान्ताकर्दम सुबह 11 बजे माता प्रसाद इंटर कॉलेज, इटवा, सिद्धार्थनगर में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगी।
--------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष यदुवंश
लखनऊ 10 मई 2024। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष यदुवंश शनिवार 11 मई को सुबह 11 बजे किसान इंटर कालेज, रूदौली में बस्ती लोकसभा के ओबीसी मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगें।
--------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे
लखनऊ 10 मई 2024। भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे के शनिवार 11 मई को आजमगढ़ के प्रवास पर रहेगी।
श्रीमती मीना चौबे सुबह 11 बजे मंगलम मैरिज हॉल, आजमगढ़ में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगी।































Comments