पालिकाध्यक्ष ने खीरीबाग प्रतीक्षा स्थल को किया अवाम को समर्पित लगभग 3.66 लाख रुपये की लागत से निर्मित खीरीबाग प्रतीक्षा स्थल सौन्दर्यीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण,

हेडलाइंस , 548

लोकार्पण के समय भारी संख्या में उपस्थित रहें क्षेत्रवासी, पालिकाध्यक्ष का हुआ फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, खीरीबाग में प्रतीक्षा स्थल सौन्दर्यीकरण का कार्य होने पर क्षेत्रवासी खुशी से गदगद

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका क्षेत्र स्थित मुहल्ला खीरीबाग में लगभग 3.66 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुए खीरीबाग प्रतीक्षा स्थल सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, अवर अभियंता निर्माण सी0पी0 दूबे, क्षेत्रीय सभासद जावेद अहमद यार्न व सभासदगण अज़हर कमाल फैज़ी, सरवर ज़हीर ओसवाल की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियांे ने पालिकाध्यक्ष का ढोल-बाजे व फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय सभासद जावेद यार्न ने कहा कि पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी द्वारा कराये जा रहे कार्यों से पूरे नगर के साथ ही हमारे वार्ड की भी सूरत तेज़ी बदल रही है। श्री यार्न ने कहा कि पालिकाध्यक्ष ने हमारे क्षेत्र में विकास एवं निर्माण के कई कार्य जैसे खीरीबाग सहन में इण्टरलाकिंग व सान्दर्यीकरण एवं हाई मास्ट लाईट अधिष्ठापन कराने के साथ ही रास्ता निर्माण कार्य कराकर हमें अनेक विद्यमान समस्याओं से मुक्ति दिलाई है। पालिकाध्यक्ष द्वारा आज प्रतीक्षा स्थल सौन्दर्यीकरण के कार्य का लोकार्पण कर अवाम को समर्पित किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने हमारे क्षेत्र को सुन्दरीकृत कराकर हमें बुनियादी सहूलत उपलब्ध करायी है जिससे क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न है तथा हम उक्त कार्य को कराने के प्रति पालिकाध्यक्ष के अत्यन्त आभारी है।
लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि पालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्याें से नगर की तसवीर बदल रही है। हम शहरवासियों को अधिक से अधिक नागरिक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं पर लगातार काम कर रहे हैं। नगर का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर विकास कार्य न कराये जा रहे हों। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर नगर का सुन्दरीकरण किया जा रहा है। आज का यह लोकार्पण भी नगर के सुन्दरीकरण की कड़ी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अवाम को आश्वस्त करते हुये कहा कि नगर का पूर्ण रूप से सुन्दरीकरण हमारी प्राथमिकता है। हम इसे क्रिया रूप देने के लिये प्रत्येक सम्भावित विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। श्री पालकी ने विकास एवं सफाई के प्रति आम लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि शहर हमारा है और हम सब मिलकर मऊ नगर की उन्नति एवं समृद्धि के लिये कार्य करेंगे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने जनता को राहत पहुँचाने वाली नागरिक सुविधाओं की उपलब्धि को बेहतर बनाने हेतु आश्वस्त किया और कहा कि नगर की उन्नति एवं विकास के लिये सभी आवश्यक कार्य कराये जायेंगे। उन्होने कहा कि जनता की मांग को दृष्टिगत रखते हुए खीरीबाग में जर्जर रोड के निर्माण कार्य की भी योजना तैयार कर ली गयी है, जल्द ही उक्त रास्ते को निर्मित करा दिया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, जे0ई0 निर्माण सी0पी0 दूबे, सभासदगण जावेद अहमद यार्न, अज़हर कमाल फैज़ी, सरवर ज़हीर ओसवाल, मुनौवर नेता, कलाम सौदागर, मंज़र कमाल, इम्तेयाज़ तरफदार, अबुबकर सौदागर, एखलाक प्रतिनिधि, अबरार अहमद, अनज़र कमाल, आरिफ कमाल, अब्दुल अव्वल, हारुन , मुनौवर कोठा, सेराज अहमद, कैश सौदागर, एजाज अहमद, मास्टर तैयब आदि के इलावा हज़ारो की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top