जितना ज्यादा स्क्रीन टाइम, उतना ज्यादा बढ़ता जाता है तनाव, डॉ रविंद्र नाथ,

अन्य खबरे , 27

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज  की अध्यक्षता में 8 से 30 अप्रैल के पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में  मोबाइल स्क्रीन का समय कम कैसे किया जाए इस पर विस्तार से चर्चा की जाने माने समाजसेवी चिकित्सा डॉ रविंद्र नाथ वर्मा ने  राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र-छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया और फोन से खुद को स्क्रीन से दूर रख पाना थोड़ा मुश्किल होता है। पर शायद आप नहीं जानते कि बढ़ता स्क्रीन टाइम आपके तनाव का ग्राफ भी बढ़ाता जाता है।
स्क्रीन टाइम वह समय है, जिसे हम कभी न खत्म होने वाली स्क्रॉलिंग और विभिन्न ऐप्स के माध्यम से ब्राउज़ करने, गैजेट स्क्रीन पर इधर-उधर घूमने में खर्च करते हैं। चूंकि हम इसमें इतने खोए हुए हैं, इसलिए हमें यह सोच ही नहीं पाते कि यह हमारे पर्सनल स्पेस व्यवहार और अन्य लोगों से हमारे रिश्तों को किस तरह प्रभावित कर रहा है, अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ अच्छी रखना चाहते हैं, तो इसमें कटौती कर  पठन-पाठन पर ध्यान देने की जरूरत है उसके साथ-साथ खेल के लिए भी समय निकालिए माता-पिता दादा दादी के संपर्क रहकर ज्ञान अर्जित कीजिए अगर ऐसा करेंगे तो जरूर आपका मोबाइल से ध्यान हट जाएगा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार ओम प्रकाश उप प्रधानाचार्य लखपत भारती अशोक कुमार वर्मा एस के वर्मा संचालन देवेंद्र सिंह ने किया,

Related Articles

Comments

Back to Top