*भूकम्प पर एन०डी०आर०एफ० ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया माँक ड्रिल*

जनपत की खबर , 217

*प्राकृतिक आपदा भूकम्प पर सदर तहसील लखनऊ में हुई मॉक ड्रिल*,

लखनऊ । आज जिला लखनऊ की *सदर तहसील परिसर खरगापुर, गोमती नगर* में NDRF-SDRF टीम एवं जिला प्रशासन कि टीमों ने संयुक्त  माँक अभ्यास किया जिसमे  भूकंप से गिरे भवन में फँसे कई व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया I
         *श्री राकेश कुमार सिंह (अपर-जिलाधिकारी) की अध्यक्षता में तथा 11एनडीआरएफ  के श्री मनोज कुमार शर्मा (उप महानिरीक्षक) के दिशा निर्देशन में* संपूर्ण मॉक एक्सरसाइज का आयोजन हुआ l इस माँक अभ्यास के प्रथम चरण में एन०डी०आर०एफ० अधिकारियों, जिला प्रशासन  के अधिकारियों, एसडीआरएफ, फायर विभाग, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बंधित विभाग के  अधिकारियों द्वारा बैठक कर इस माँक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार कर ली गयी थी तथा द्वितीय चरण में आज मोक अभ्यास किया गया I अभ्यास के दौरान भूकंप से सदर तहसील लखनऊ की बिल्डिंग के गिर जाने का दृश्य रखा गया जिसमे कई व्यक्तियों के  फंसे और घायल अवस्था में होने की सूचना देकर सर्च एवं रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल की टीमों को एवं अन्य एजेंसियों को बुलाया गया I इसमें गिरे हुए भवन के भीतर पहुंच बनाने तथा लोगों को निकालने के लिए दीवार एवं क्षत को काटा गया। फिर मेडिकल टीम ने घायलों को स्थिरता प्रदान करते हुए बाहर निकाला। इसी दौरान कुछ व्यक्ति बिल्डिंग की ऊपर वाली मंजिल पर फंस गए जिनको NDRF ने रोप रेस्क्यू के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा I सभी एजेंसियों ने आपसी तालमेल एवं समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य को पूरा किया ।
          इस अभ्यास में *श्री अंकित शुक्ला (उपजिलाधिकारी सदर)11 एन०डी०आर०एफ० के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ के प्रभारी श्री अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट* उपस्थित रहे तथा एन डी आर एफ टीम  के साथ एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग, आरएएफ टीम , राजस्व विभाग, सिविल डिफेंस , रेड  क्रॉस आपदा मित्र, व जिला प्रशासन की टीमो द्वारा माँक का संयुक्त अभ्यास किया गया I 
       *श्री अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट(NDRF)* ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का  मुख्य उद्देश्य आपदा में घायल व् चोटिल ब्यक्तियो  के अमूल्य जीवन की रक्षा करना और सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है l
            इस माँक अभ्यास  में 11 एन०डी०आर०एफ० के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ से आयी एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम  का नेतृत्व टीम कमांडर निरीक्षक राम सिंह ने तथा एसडीआरएफ टीम का नेतृत्व निरीक्षक लाल चंद ने , 91 बटालियन आरएएफ टीम का नेतृत्व श्री योगेश पांडेय उप कमांडेंट, फायर सर्विस टीम का नेतृत्व श्री मंगेश कुमार (सीएफओ ) ने किया।  अभ्यास के संचालन में आपदा विशेषज्ञ अमर  सिंह का सराहनीय योगदान रहा । साथ ही इस अभ्यास के दौरान प्रशासन से कई अधिकारीगण  एवं विभिन्न विभागों के तमाम कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top