केंद्रीय अंतरिम बजट/2024...*
जनपत की खबर Feb 01, 2024 at 11:50 AM , 273लखनऊ/नई दिल्ली।
*वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन...*
•महिला सशक्तिकरण क्रम मे लखपति दीदी योजना मे लक्ष्य 2 करोड़ से 3 करोड़ महिलाओ का किया गया,अबतक लगभग 1 करोड़ महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हुई हैं. ..
•आशा बहनो को आयुष्मान योजना अंतर्गत लाया जायेगा
•पशुपालक किसानो हेतु नई योजना
•ग्रामीण इलाकों मे 2 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य तय किया गया
•महिलाओ को मुद्रा योजना अंतर्गत 30 हजार करोड़ लोन देने का लक्ष्य
तीन नए रेलवे इकॉनमी कोरिडोर बनाने का लक्ष्य
40 हजार रेल डिब्बो को वंदे भारत हेतु
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- 1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, 2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, 3) उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है
- नैनो यूरिया के बाद अब नैनो डीएपी का प्रयोग होगा
- नैनो यूरिया के बाद अब नैनो डीएपी का प्रयोग होगा
- सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कराएगी सरकार- वित्त मंत्री
- एक करोड़ घरों को 300 यूनिट सोलर बिजली फ्री- वित्त मंत्री
- 3 करोड़ घर बने, अभी 2 करोड़ और बनाएंगे
- 34 लाख करोड़ गरीबों के खाते में ट्रांसफर किए गए- वित्त मंत्री
- 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
- 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दे रहे हैं- वित्त मंत्री
*वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।"*
*इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाएंगे*
वित्त मंत्री ने कहा, अटल जी ने कहा था- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान। अब मोदी जी ने कहा- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान। नए दौर की टेक्नोलॉजी और डेटा लोगों के जीवन और व्यापार में बदलाव ला रहा है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए नई योजना लाई गई है। इन्फ्रास्ट्रक्चर में विकास के लिए सरकार ने 11.1% ज्यादा खर्च का प्रावधान किया है।
सदन में अंतरिम बजट पर 58 मिनट बोली वित्त मंत्री उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को शुक्रवार 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है































Comments