मुकाबले में लेसा ट्रांस गोमती ने 1 रन से मैच जीता
जनपत की खबर Jan 26, 2024 at 07:15 PM , 305लखनऊ।
*गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहारा ए स्टेट ग्राउंड जानकीपुरम में विद्युत अभियंता संघ ने लेसा सिस गोमती व लेसा ट्रांस गोमती के मध्य आयोजित कराया क्रिकेट मैच* : *बड़े रोमांचक मुकाबले में लेसा ट्रांस गोमती ने 1 रन से मैच जीता*: *विद्युत लेसा क्षेत्र के चारों मुख्य अभियंता मुख्य अतिथि के रूप रहे उपस्थित*।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ द्वारा आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहारा ए स्टेट जानकीपुरम लखनऊ मे विद्युत लेसा ट्रांस गोमती एवं लेसा सिस गोमती के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। मैच राष्ट्रगान तथा भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत लेसा क्षेत्र के चारों मुख्य अभियंता इं• सुनील कपूर मुख्य अभियंता इं• आशीष अस्थान मुख्य अभियंता इं• रजत जुनेजा मुख्य अभियंता इं• रवि अग्रवाल मुख्य अभियंता उपस्थित रहे यह मैच का आयोजन इं• जितेन्द्र सिंह गुर्जर महासचिव विद्युत अभियंता संघ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लेसा ट्रांस गोमती ने 16 ओवरों में 147 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए लेसा सिस गोमती की टीम 16 ओवर में 146 रन ही बना पाई इस प्रकार लेसा ट्रांस गोमती ने इस कड़े रोमांचक मुकाबले को 1 रन से जीता। मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। अभियंता संघ के महासचिव ने कहा कि अभियंताओं का यह क्रिकेट मैच आपसी एकता एवं बंधुत्व से भरा हुआ रहा और इस प्रकार के खेल आयोजनों से मानसिक तनाव कम होता है तथा शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, मुख्य अतिथियों सहित मैच के आयोजन में आए सभी साथियो का आभार व्यक्त किया।































Comments