DG क़ानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को कल मिलने वाले गैलेंट्री मेडल के बाद उनकी शानदार सेवायों का यह 17वां मेडल होगा.

जनपत की खबर , 333

लखनऊ।
DG क़ानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को कल मिलने वाले गैलेंट्री मेडल के बाद उनकी शानदार सेवायों का यह 17वां मेडल होगा.

DG प्रशांत कुमार ने सन् 2017 ADG ज़ोन मेरठ रहते हुए दिल्ली स्थित कैंसर अस्पताल के सुप्रसिद्ध डाoश्रीकांत गौड़ के हुए अपहरण मामले में दिल्ली पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित कर साहसिक मुठभेड़ के बाद 4 अपहरणकर्तायों को गिरफ़्तार किया गया था,उस दौरान कावंड मेला भी शिकार पर था.

इस प्रशंसनीय कार्य हेतु कल DG प्रशांत कुमार गैलेंट्री मेडल से होंगे सम्मानित.
श्री प्रशान्त कुमार की अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ की नियुक्ति के दौरान दिनांक 06.07.2017 को दिल्ली स्थित प्रीत विहार के मेट्रो हार्ट एवं कैंसर हास्पिटल के चिकित्सक डा0 श्रीकान्त गौड़ के अपहरण के उपरान्त अपराधियों द्वारा 05 करोड़ की फिरौती की मांग किये जाने की सूचना पर श्री प्रशान्त कुमार तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन एवं श्रीमती मंजिल सैनी तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा दिल्ली पुलिस की टीम के साथ उच्च कोटि का समन्वय स्थापित कर दिनांक 19.07.2017 को जब मेरठ में कांवड़ मेला शिखर पर था, उस दौरान एक साहासिक मुठभेड़ के बाद डा0 श्रीकान्त गौड़ को सकुशल बरामद किया गया और 04 अपहरणकर्ताओं को जिनके द्वारा 05 करोड़ फिरौती की मांग की गयी थी, उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अवैध आग्नेयास्त्र- 01 पिस्टल, 01 पौनिया राइफल तथा प्रयुक्त व जीवित कारतूस बरामद हुए। इस साहसिक मुठभेड़ के लिए श्री प्रशान्त कुमार एवं श्रीमती मंजिल सैनी को महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर "गैलेण्ट्री मेडल" से सम्मानित किया गया है। श्री प्रशान्त कुमार को गैलेण्ट्री हेतु माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाने वाला यह चौथा पदक है। श्री प्रशान्त कुमार को इससे पहले भी सहासिक कार्यों के लिए समय-समय पर विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया जा चुका है:-

1. सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 2007

2. दीर्घकालीन सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 2014

3. उत्कर्ष सेवाओं के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी का उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक, 2018 4. मा0 मुख्यमंत्री जी का कुंभ मेला पदक, 2019

5. पराक्रम पदक, 2020

6. वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, 2020

7. मा0 गृहमंत्री जी, भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक, 2021

8. वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रथम बार, 2021

9. वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक द्वितीय बार, 2022

10. डीजी, सीआईएसएफ कमंडेशन डिस्क, 2011

11. डीजी, आईटीबीपी कमंडेशन डिस्क सिल्वर, 2012

12. डीजी, आईटीबीपी कमंडेशन डिस्क गोल्ड, 2012

13. डीजी, यूपी कमंडेशन डिस्क सिल्वर, 2018

14. डीजी, यूपी कमंडेशन डिस्क गोल्ड, 2019

15. डीजी, यूपी कमंडेशन डिस्क प्लेटिनम, 2020

उपरोक्त के अतिरिक्त श्री प्रशान्त कुमार को मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा रू0 5.00 लाख ईनाम के कुख्यात अपराधी उदयभान यादव को एक पुलिस मुठभेड में मार गिराने पर रू0 3.00 लाख का नकद कैश एवं एक पिस्टल के अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री प्रशान्त कुमार को इसके अलावा 03 नगद पुरस्कार के साथ-साथ अब तक कुल 109 कमंडेशन / प्रशस्ति पत्र उच्च स्तर से प्रदान किये गये है।

Related Articles

Comments

Back to Top