राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू

जनपत की खबर , 205

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे हैं। वह राम लला की मूर्ति की “प्राण प्रतिष्ठा” में भाग लेंगे। समारोह के बाद पीएम मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण से जुड़े 'श्रमजीवियों' (श्रमिकों) से भी बातचीत करेंगे। वर्तमान में देखें तो मोदी गर्भगृह में पहुंच चुके हैं और “प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मोदी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम! रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे। उनके बच्चे ईशा अंबानी और आकाश अंबानी भी अपने-अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में मौजूद थे। इस ऐतिहासिक पल के लिए मंदिर के साथ अयोध्या नगरी को भी खासतौर से सजाया गया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए नागर शैली में बने राम मंदिर की छटा देखते ही बन रही है। मंदिर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है कि भक्तों की निगाहें इससे नहीं हट रही। बता दें कि रामलीला की मूर्ति का निर्माण मैसूर की मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा किया गया है। राम लला की 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को ही मंदिर के गर्भ ग्रह में स्थापित किया गया था। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए कुल 14 जोड़ों को यजमान बनाया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top