आज पीएम मोदी का कार्यक्रम -
जनपत की खबर Jan 22, 2024 at 09:55 AM , 489लखनऊ।
पीएम मोदी सुबह साढ़े 10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। यहां से 10.45 बजे अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेगे। पीएम मोदी अयोध्या में कुल चार घंटे बिताएंगे। अन्य कई वीवीआईपी गेस्ट रामनगरी पहुंच चुके हैं। लगातार आने का सिलसिला जारी है।
प्राधनमंत्री हेलीपैड से सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह 10.55 बजे श्री राम जन्मभूमि जाएंगे। इसके बाद सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीएम मोदी का समय आरक्षित है। 12.05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रहेंगे। दोपहर 12.55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे सार्वजनिक समारोह जाएंगे। 2.15 बजे कूबर टीला शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। पीएम मोदी के सामने ही रामलला की प्रतिमा पर बंधी पट्टी खोली जाएगी। इसके पश्चात पीएम मोदी सोने की सलाई से रामलला को काजल लगाकर उन्हें शीशा दिखाएंगे।।
अयोध्या-
84 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में संपन्न होगी प्राण-प्रतिष्ठा,
दोपहर 12.29.08 बजे से 12.30.32 तक शुभ मुहूर्त.
राम मंदिर में सुबह 10 बजे से गूंजेगी मंगलध्वनि.
2 घंटे तक 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्रों का वादन.
10.30 बजे से मंदिर में शुरू होगा मेहमानों का प्रवेश.
निमंत्रण पत्र पर बने OR कोड को स्कैन कर प्रवेश मिलेगा.
प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगी.
प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी.
इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न, वृश्चिक नवांश में पूजा.
आचार्य गणेश्वर द्रविड़, लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा संपन्न कराएंगे.
मुख्य आचार्यों के साथ 121 वैदिक आचार्य कराएंगे पूजा.
150 से अधिक परंपराओं के संत और धर्माचार्य मौजूद रहेंगे.
मृगशिरा नक्षत्र में श्रीरामलला का अभिषेक कराया जाएगा.
आज शाम 10 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी.
100 प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर जलेंगे दीपक.
पौराणिक स्थलों पर 'राम ज्योति' प्रज्ज्वलित की जाएगी...
अयोध्या...
उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी तक हाई अलर्ट.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हाई अलर्ट.
10 हजार सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर.
रामनगरी में लगभग 13 हजार पुलिसकर्मियों का पहरा.
डीजीपी मुख्यालय स्तर से 31 आईपीएस, 44 एएसपी तैनात.
140 सीओ, 208 निरीक्षक, 1196 उपनिरीक्षक भी है तैनात.
5 हजार मुख्य आरक्षी, आरक्षी व 26 कंपनी पीएसी तैनात.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्धों पर नजर.
7 कंपनी सीआरपीएफ, एटीएस व एसटीएफ की टीम तैनात...































Comments