*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रहेंगे रामनगरी में*

जनपत की खबर , 227

*हनुमानगढ़ी के करेंगे दर्शन-पूजन, टेंट सिटी का करेंगे निरीक्षण*

*प्राण-प्रतिष्ठा के मद्देनजर फाइनल तैयारियों की करेंगे समीक्षा*

लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को रामनगरी में रहेंगे। नया वर्ष शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री का यह तीसरा दौरा होगा। मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन की फाइनल तैयारियों के संदर्भ में बैठक लेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुबह 11 बजे अयोध्या धाम पहुंचेंगे। तत्पश्चात हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद टेंट सिटी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर दो बजे से अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top