समाज कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा नवीन समय-सारिणी जारी
अन्य खबरे Jan 08, 2024 at 05:13 PM , 233लखनऊ । जिला समाज कल्याण अधिकारी लखनऊ सुनीता सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु प्रदेश के अन्दर अध्ययनरत उ0प्र0 के मूल निवासी छात्रों हेतु पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा-9-10) से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं हेतु विशेष सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्र संख्या-07/2023/79/26-3-2023 / सी0एन0-1396097 दिनांक 05 जनवरी, 2024 के अनुक्रम में निदेशक, समाज कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा नवीन समय-सारिणी निर्गत की गयी है। नवीन समय-सारिणी में छात्र / छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि पुनः बढ़ाकर दिनांक 08 जनवरी 2024 से 14 जनवरी, 2024 तक कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि छात्र / छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्र की हार्ड कापी वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में दिनांक 18 जनवरी, 2024 तक जमा करना अनिवार्य है। शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्र / छात्राओं द्वारा जमा किये गये ऑनलाइन आवेदन पत्रों को दिनांक 19 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित है तथा शेष समय सारिणी में शिक्षा विभाग एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा समयावधि में समयबद्ध ढंग से कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।



























Comments