22 जनवरी को लेकर तैयारियां जोरों पर

अन्य खबरे , 191

अयोध्या । उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का नववर्ष 2024 में अयोध्या में दिनांक 09 जनवरी 2024 को आगमन हो रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी के भ्रमण का मुख्य उद्देश्य श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी के कार्यो की समीक्षा करना है। मा0 मुख्यमंत्री जी लगभग 11 बजे राजकीय वायुयान से अयोध्या एयरपोर्ट पर आयेंगे तत्पश्चात हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के अलावा अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कन्ट्रोल रूम, लता मंगेशकर चैक, नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेन्ट सिटी का निरीक्षण आदि के अलावा आयुक्त कार्यालय में लगभग 2 बजे से विकास कार्यो कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे तत्पश्चात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं अगले चरण में संतों के साथ भी बैठक करेंगे। तत्पश्चात लखनऊ के लिए अयोध्या हवाई अड्डा से प्रस्थान करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर डा0 मुरली धर सिंह उप निदेशक सूचना अयोध्या एवं प्रभारी मीडिया सेन्टर लोक भवन लखनऊ ने बताया है कि हमारे मीडिया सहयोगियों के लिए इस कार्यक्रम हेतु कोई अलग से पास नहीं है। अपने परिचय पत्र एवं मान्यता कार्डो के आधार पर हमारे मुख्यमंत्री जी के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए मौके पर तैनात मजिस्टेªट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय कर उचित दूरी से कवरेज कर सकते है तथा अयोध्या मीडिया सोशल ग्रुप के माध्यम से उनको पूर्व की भांति सभी सूचनायें और फोटोग्राफ उपलब्ध कराये जायेंगे तथा मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों का जो निर्देश होगा उसकी भी जानकारी दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी को जेड प्लस श्रेणी की एन0एस0जी0 प्लस की सुरक्षा प्राप्त है। उपनिदेशक ने सभी मीडिया सहयोगियों से सहयोग करने का आहवान किया है तथा कहा है कि मौके पर मैं स्वयं एवं हमारे अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहेंगे। 
--------------- 
अयोध्या 08 जनवरी 2024 (सू0वि0)ः-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में मकर संक्रांति दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रदेश के समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों आदि में राम कथा, रामायण पाठ, भजन/कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के संस्कृत विभाग द्वारा किया जायेगा। इस सम्बंध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा संस्कृत विभाग को व्यापक दिशा निर्देश जारी किया गया है। 
----------------
अयोध्या 08 जनवरी 2024 (सू0वि0)ः-उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय तृतीय रोजगार मेले का आयोजन विकासखंड हैरिंग्टनगंज के देवा आई0टी0आई0, हैरिंग्टनगंज, अयोध्या में किया गया। मेले का शुभारम्भ जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। जिला उपाध्यक्ष तथा जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, अयोध्या द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही कम्पनियों का निरीक्षण किया गया तथा लाभार्थियों को उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की विस्तृत जानकारी दी गयी। मेले में जनपद के 170 से अधिक युवाओं एवं युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में कम्पनियों के एच0आर0 द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 80 युवाओं को चयनित किया गया। रोजगार मेले में राजकीय आई0टी0आई0, सेवायोजन, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के कर्मचारी तथा देवा आई0टी0आई0 के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
--------------------                                                                                                                                                                           अयोध्या 08 जनवरी 2024 (सू0वि0)ः-जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति हेतु बहुत कम ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 9 एवं 10 के छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने हेतु पोर्टल 08 जनवरी 2024 से पुनः खोला जा रहा है जिस पर दिनांक 14 जनवरी 2024 तक (अन्तिम तिथि) छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन किया जा सकता है। संस्थाओं द्वारा छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्रों को नियमानुसार अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2024 निर्धारित है। जनपद अयोध्या के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से अनुरोध है कि कृपया अपने विद्यालयों में पंजीकृत एवं पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाले समस्त छात्रों से शत प्रतिशत आवेदन कराना सुनिश्चित करे, जिससे कोई भी पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। साथ ही जनपद अयोध्या के समस्त शिक्षण संस्थान अपने संस्थान स्तर से छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदनो को नियमानुसार ससमय अग्रसारित कराना सुनिश्चित करे। संस्थान स्तर पर कोई भी आनलाइन आवेदन लम्बित न रहे। उक्त जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अयोध्या ने दी है।
------------------
अयोध्या 08 जनवरी 2024 (सू0वि0)ः-उप निदेशक सूचना अयोध्या धाम/प्रभारी मा0 मुख्यमंत्री मीडिया सेन्टर लखनऊ डॉ0 मुरलीधर सिंह ने बताया है कि मा0 सूचना निदेशक उ0प्र0 के कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर अयोध्या जनपद को दिनांक 22 जनवरी 2024 श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह आदि के लिए जनपद को 21 एल0ई0डी0 वाहन आगामी 25 जनवरी 2024 तक प्राप्त हुई है जो प्रचार एजेंसियो के माध्यम से संचालित होते है, इनका मुख्य कार्य मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रमो का सजीव प्रसारण तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक सीरियल पर आधारित कार्यकमो व शासन की योजनाओं को प्रसारित करना है, इनकी प्रसारण की अवधि लगभग 08 से 09 घंटे तक होती है। इन एल0ई0डी0 वैनो को अयोध्या शहर के विभिन्न स्थानों यथा- गुप्तारघाट, कनक भवन, कारसेवकपुरम, रामकथा संग्रहालय, भजन संध्या स्थल, तुलसी उद्यान, अयोध्या धाम बस अड्डा, नगर निगम कार्यालय आदि के साथ-साथ तहसील यथा-मिल्कीपुर, बीकापुर, रूदौली व गोसाईगंज में तथा ब्लाक यथा-पूराबाजार, तारून, मयाबाजार, मिल्कीपुर, मवई, अमानीगंज, सोहावल, मसौधा, हरिग्ंटनगंज व बीकापुर ब्लाक में तथा नगर पंचायत यथा-भरतकुण्ड, गोसाईगंज व कटरौली आदि के क्षेत्रो में प्रचार प्रसार हेतु संबंधित वाहनो को तैनात किया गया है। एल0ई0डी0 वैन के ऑपरेटर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों, सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधियों के निर्देशानुसार संचालित करेंगे तथा मा0 वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियो के निर्देश पर इसमें कोई परिवर्तन होगा तो तत्काल इस व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से जानकारी दी जायेगी तथा इसमें विशिष्टजनो के आगमन/प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा तथा आगामी दिनो में सूचना विभाग से और एल0ई0डी0 वाहन/एल0ई0डी0 वाल आने की संभावना है। शहर के अन्य स्थानों पर मा0 जनप्रतिनिधिगणों व साधु-संतो की मांग पर स्थापित की जायेंगी तथा पुनः निर्धारण किया जायेंगा। पुलिस नगर ग्रामीण के निर्देशानुसार उसको निर्धारित किया जायेगा। 
------------------------

Related Articles

Comments

Back to Top