मैगलगंज पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का खुलासा करके चोरी के डीजल व उपकरण और घटना में प्रयुक्त कार सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
अन्य खबरे Jan 07, 2024 at 11:58 PM , 313लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज अमित सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा रात्रि गस्त व चेकिंग अभियान के दौरान मारुति स्विफ्ट न. DL9C 9827 के साथ डीजल चोरी करने वाले गिरोह के अभियुक्तगण, विकास सक्सेना पुत्र विजय सक्सेना नि० ग्राम शामतगंज थाना सदर बाजार जनपद शाहजहापुर। राजवीर पुत्र रामभरोसे नि० ग्रा. मैनिया थाना पुवाया जिला शाहजहांपुर। राजा पुत्र पप्पू नि० टाउनहाल बाडूजयी थाना सदर बाजार जिला शाहजहांपुर। बलदीप राज पुत्र रामबाबू नि० सैनी कालोनी थाना सदर बाजार जिला शाहजहांपुर। सुनील सिंह पुत्र गोवर्धन नि० ओसरी थाना मैगलगंज जिला खीरी को मय चोरी किये गये डीजल व उपकरणों सहित समय गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना मैगलगंज पर मु0अ0सं0 03/024 धारा 401/413/411 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण। विकास सक्सेना पुत्र विजय सक्सेना नि० ग्राम शामतगंज थाना सदर बाजार जनपद शाहजहापुर, राजवीर पुत्र रामभरोसे नि० ग्रा. मैनिया थाना पुवाया जिला शाहजहांपुर, राजा पुत्र पप्पू नि० टाउनहाल बाडूजयी थाना सदर बाजार जिला शाहजहांपुर, बलदीप राज पुत्र रामबाबू नि० सैनी कालोनी थाना सदर बाजार जिला शाहजहांपुर, सुनील सिंह पुत्र गोवर्धन नि० ओसरी थाना मैगलगंज जिला खीरी।



























Comments