भारत विकास परिषद शाखा मितौली के द्वारा स्वास्थ्य मेले का आयोजन

अन्य खबरे , 250

लखीमपुर खीरी। 


मितौली


भारत विकास परिषद शाखा मितौली के द्वारा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ कस्ता कस्बा के राधा रमन सोना देवी विद्या मंदिर में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने फीता काटकर किया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश अवध प्रांत के महासचिव देवेंद्र स्वरूप शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मेले में आए हुए क्षेत्रीय लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया स्वास्थ्य मेले में लखनऊ लखीमपुर सीतापुर के चिकित्सक मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों में दीपकमल अवस्थी राजीव वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली बाल गोविंद वर्मा सुरेश कुमार कस्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा नरेश चंद्र वर्मा आशीष गुप्ता मानवेंद्र सिंह रूपेश कुमार वर्मा विपिन वर्मा संवाददाता हिंदुस्तान मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top