राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी

जनपत की खबर , 187

लखनऊ: 24 दिसंबर, 2023
    प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने  क्रिसमस के अवसर पर प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों को याद करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।  अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि “क्रिसमस" का यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और उल्लास के उत्साह को आगे बढ़ाए।
     राज्यपाल जी ने कहा कि इस अवसर पर हमें यीशु मसीह के पवित्र उपदेशों को याद करने के साथ ही एक करुणामय और समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में  प्रयास करना चाहिए ।

Related Articles

Comments

Back to Top