प्रयागराज में स्थापित पर्यटन पुलिस थाने का नाम संगम पर्यटन पुलिस थाना रखे जाने के आदेश निर्गत

जनपत की खबर , 242

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन मे जनपद एटा मे चौकी गंगपुर की स्थापना हेतु पदो के सृजन के आदेश निर्गत

 

 

लखनऊः 04 दिसम्बर, 2023

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन मे  जनपद एटा के थाना जैथरा स्थित ग्राम गंगपुर में नवीन पुलिस चौकी गंगपुर की स्थापना हेतु कुल 17 पदो के सृजन के आदेश निर्गत कर दिये गयेे हैं। जनपद प्रयागराज में स्थापित पर्यटन पुलिस थाने का नाम संगम पर्यटन पुलिस थाना रखे जाने के आदेश जारी कर दिये गये है।

 

प्रमुख सचिव गृह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जनपद एटा मे नवीन पुलिस चौकी गंगपुर हेतु उपनिरीक्षक का 01, मुख्य आरक्षी के 02, आरक्षी के 14 कुल 17 पदो का सृजन किया गया है। उन्होने यह भी बताया कि जनपद प्रयागराज में स्थापित पर्यटन पुलिस थाने का नाम संगम पर्यटन पुलिस थाना रखे जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। 

 

प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय इस क्षेत्र में बेहतर शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top