BJP पूरे देश में बजट के फायदे गिनाएगी, नेता-मंत्री करेंगे सभाएं
जनपत की खबर Feb 04, 2021 at 10:43 PM , 432लखनऊ। केंद्र की बीजेपी सरकार ने 1 फरवरी को देश का आम बजट 2021-2022 पेश किया है. अब बीजेपी इसके फायदे गिनाने के लिए लोगों के बीच जाएगी. इसके लिए बीजेपी की ओर से देशभर में खास अभियान की शुरुआत की जाएगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को देश के सभी राज्यों की राजधानियों और बड़े शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनता के बीच सभाएं करने का निर्देश दिया है.
बजट पर बीजेपी का यह प्रचार कार्यक्रम 6-7 फरवरी और 13-14 फरवरी को चलाया जाएगा. सभी राज्यों की राजधानी में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता 6 और 7 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. देशव्यापी अभियान में बुद्धिजीवियों से चर्चा कार्यक्रम, एफआईसीसीआई और चैम्बर ऑफ कॉमर्स समेत ओद्योगिक जगत के लोगो से चर्चा की जाएगी.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी के सभी सांसदों को 6-7 और 13-14 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र में रहकर बजट के जनकल्याणकारी बातों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया है. इस कार्यक्रम के तहत बीजेपी के नेताओं को बजट के प्रावधानों को सोशल मीडिया के जरिये भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.































Comments