घरेलू गैस के दाम में इजाफा, ₹25 महंगा हो गया सिलेंडर, कामर्शियल में राहत

जनपत की खबर , 416

लखनऊ। केंद्र सरकार ने आम आदमी को महंगाई का एक और झटका दिया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज गैस सिलेंडर के भाव में इजाफा कर दिया है. आज से घरेलू रसोई गैस के लिए आपको ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है. वहीं, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 6 रुपये तक घटाए गए हैं. कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कुकिंग गैस की कीमत 719 रुपये हो गई है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक, आज यानी से उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कुकिंग गैस की प्रति सिलेंडर कीमत 719 रुपये, कोलकाता में 745.50 रुपये, मुंबई में 719 रुपये और चेन्नई में 735 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.

Related Articles

Comments

Back to Top