15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु अपना *आवेदन पत्र 28 सितम्बर 2023 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करें

अन्य खबरे , 231

लखनऊ । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ वी0के0 श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि *उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय लखनऊ के माध्यम से मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, डालीगंज लखनऊ में संचालित किया जाना है।* उक्त प्रशिक्षण में दैनिक उपयोग की वस्तुए सजावटी वस्तुए खिलौने एवं मूर्तियां तथा मिट्टी के उत्पादों पर कटिंग चित्रकारी, नक्खासी आदि विधाओं से सम्बंन्धित *15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण* कराया जाना है प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षार्थियों को रहने व भोजन की व्यवस्था निःशुल्क होगी तथा प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को 200 रूपये प्रतिदिन के दर से मानदेय भी दिये जाने का प्राविधान है।
           उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु परम्परागत कारीगरों एवं मूर्तिकारों / अन्य माटीकला के कारीगर जो उक्त प्रशिक्षण करने हेतु इच्छुक हो अपना *आवेदन पत्र  28 सितम्बर 2023 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में जमा कर सकते है* आवेदन हेतु आवश्यक प्रपत्र- आधार कार्ड, फोटो, मार्कशीट एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

Related Articles

Comments

Back to Top