लखनऊ बार एसोसिएशन का ऐलान कल लखनऊ में अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

अन्य खबरे , 457

लखनऊ। उत्तर प्रदेश-हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का मामला अबतक संतोषजनक कार्रवाई न होने पर लखनऊ बार एसोसिएशन का ऐलान कल लखनऊ में अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे,तीन बजे अधिवक्ता करेंगे बैठक ...आज दिनांक 17/09/2023 को लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ की कार्यकारिणी की आकस्मिक वर्चुअल बैठक श्री सुरेश पाण्डेय एड० अध्यक्ष, लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ की अध्यक्षता एवं (एडवोकेट) श्री कुलदीप नारायण मिश्र एड0 महामंत्री, लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ के संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक-29/08/2023 को हापुड़ जनपद न्यायालय में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर बिना किसी कारण के बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज के प्रकरण में दोषी पुलिस अधिकारियों / कर्मियों पर आज तक किसी भी प्रकार की संतोषजनक कार्यवाही नही की गयी और न ही हापुड़ के पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी का स्थानान्तरण किया गया और न ही पीड़ित व घायल अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा दिया गया एवं उ0 प्र0 में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने के सम्बन्ध मे भी कोई संतोषजनक कार्यवाही नही की गयी जिसके फलस्वरूप दिनांक- कार्य से विरत है तथा पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में उ0 प्र0 सरकार के प्रति आक्रोष व्याप्त है उक्त के क्रम में लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ ) के नेतृत्व में दिनांक - 16/09/2023 को सौकड़ों की तादात में अधिवक्ताओं ने हापुड़ पहुँचकर हापुड़ बार एसोसिएशन, हापुड़ के आंदोलन हिस्सा लिया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं आगे की रणनीति | पर विचार विमर्श किया गया जिसके फलस्वरूप सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दिनांक- 18/09/2023 को भी लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ के समस्त अधिवक्तागण पूर्ण रूप से समस्त कार्यों से विरत रहकर अपना विरोध प्रकट करेंगे और आंदोलन को बल देंगे तथा समय 03:00 बजे आम सभा बैठक करके आंदोलन की अग्रिम रणनीति पर विचार करेगें।

 

Related Articles

Comments

Back to Top